Press "Enter" to skip to content

नकाबपोश चोर ने महज 45 सेकंड में गैस सिलेंडर किया चोरी घटना CCTV में हुई कैद / Shivpuri News

बैराड़: नगर में चोरी के सिलसिले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं।चोरी का ताजा मामला नगर के मुख्य बाजार यूको बैंक वाली गली में स्थित एक घर का है। जहां नकाबपोश बदमाश ने महज 45 सेकेंड के भीतर ही गैस सिलेंडर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।घटना पास ही में स्थित बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिलेंडर नहीं मिलने पर जा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित राकेश गुप्ता ने घटना की सीसीटीवी फुटेज के साथ बैराड़ थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!