शिवपुरी: जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नाराजगी जाहिर करते हुए रेत और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस सहित जिला प्रशासन को दिए थे। साथ ही इन अवैध कार्यों में पुलिस की मिलीभगत होने की बात भी कही थी। प्रभारी मंत्री के निर्देश और तीखे तेवर को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने रेत और स्मैक के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान छेड़ दिया है।
500 घन मीटर से ज्यादा डंप की हुई रेत तो किया जब्त
जानकारी के अनुसार पुलिस, राजस्व और माइनिंग विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बदरवास थाना क्षेत्र के रिजोदी गांव में डंप करके रखी हुई लगभग 250 घन मीटर रेत को जब्त कर लिया गया है। कोलारस एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव के अनुसार यह रेत बेताल सिंह यादव के द्वारा डंप करके रखी हुई थी, जिसे जब्त किया गया है। इसके साथ ही 250 घन मीटर रेत बदरवास थाना क्षेत्र के घुरवार से जप्त की गई है यह रेत किसके द्वारा डंप करके रखी हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। कोलारस एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव का कहना है कि अभी कार्यवाही जारी है जल्द की उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
6 पनडुब्बी को किया नष्ट, 500 घन मीटर से भी ज्यादा रेत को किया जब्त
शिवपुरी के करैरा और सीहोर थाना क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए चितारी गांव के पास सिंध नदी में 6 पनडुब्बियों को नष्ट करने की कार्यवाही की गई है इसके साथ ही पुलिस और राजस्व की टीम ने ग्राम पटेरी में 500 घन मीटर के करीब डंप की हुई रेत को जब्त कर लिया गया है। करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान के अनुसार अभी यह कार्यवाही जारी है। इसके अतिरिक्त करैरा थाना में एक अवैध रेत से भरे डंपर (mp33g1106) को भी माइनिंग विभाग ने पुलिस अभिरक्षा में रखा हुआ है।
नशे के खिलाफ भी छेड़ा अभियान
प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा स्मैक के नशे का चलन शिवपुरी में बढ़ रहा है इसके संकेत पुलिस को दिए थे साथ ही इस पर रोक लगाने के भी निर्देश प्रभारी मंत्री के द्वारा दिए गए थे जिसके बाद अब तक शिवपुरी शहर में पुलिस ने लगभग आठ ऐसे लोगों को राउंडअप किया है जिनके तार स्मैक के व्यापार से जुड़े हैं हालांकि अभी स्मैक से जुड़े व्यापार की कोई बड़ी मछली पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

1 हजार घन मीटर रेत जब्त, 6 पनडुब्बियां की तबाह, स्मैकियों को किया राउंडअप
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment