िशवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की योजनांतर्गत जिले में खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी के हॉकी टर्फ मैदान पर संचालित किया जा रहा है। जिला खेल परिसर में वर्ष 2021- 22 के लिए 20 बालक, 20 बालिका हॉकी खिलाड़ियों का टेलेंट सर्च के माध्यम से चयन किये जाने प्रथम चरण में सोमवार को सुबह 7 बजे से बालक-बालिका खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया।
द्वितीय चरण मेंबालक- बालिका खिलाड़ियों का फिजिकल, हॉकी स्किल टेस्ट लिया जाएगा। फिजिकल, हॉकी स्किल टेस्ट में सम्मिलित होने वाले बालक- बालिका खिलाड़ी की आयु 14- 18 वर्ष से कम हो उन्हें शामिल किया जाएगा, जिसकी सूचना समस्त पंजीकृत खिलाड़ियों को पृथक से दी जाएगी।फिजिकल टेस्ट में सम्मिलित होने वाले बालक/ बालिका खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र हेतु (10वीं की अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र) आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र. 03 नवीन पासपोर्ट साईज फोटो, जाति प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।






Be First to Comment