Press "Enter" to skip to content

पति की मौत के बाद महिला के भाई करते हैं मारपीट, दूसरी जगह कराना चाहते हैं शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के पिपरा की रहने वाली महिला ने आज एसपी से गुहार लगाई है कि उसके पति की मौत 1 साल पहले एक्सीडेंट में हो गई और वह अपने गांव मायके पिपरा अपनी मां से मिलने के लिए जाती है तो उसके भाई उसके साथ मारपीट करते हैं.

जानकारी के अनुसार सुमन पत्नी स्वर्गीय दिनेश रैकवार निवासी पिपरा ने आज एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसके पति की मौत 1 साल पहले एक्सीडेंट में हो गई जिसके बाद वह जब अपने मायके ग्राम पिपरा अपनी मां से मिलने के लिए जाती है तो उसके भाई आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली गलौज करते हैं और उसकी शादी भी दूसरी जगह कराना चाहते हैं जिसका महिला विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करते हैं वही जब मां बीच-बचाव करती है तो मां के साथ भी मारपीट करते हैं वही महिला ने भाई कमल सिंह एवं गोलू पुत्रगज्जू निवासी पिपरा के खिलाफ थाने में भी आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!