Press "Enter" to skip to content

सिंह निवास शासकीय उचित मूल्य दुकान सेल्समेन को नोटिस जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शिवपुरी जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर गरीबों को राशन बांटा गया। इस दौरान निरीक्षण में तीन गांवों में खाद्यान्न वितरण में अनियमितताएं सामने आईं हैं। संबंधित सेल्समैन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है। वहीं एक दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं करने पर नोटिस दिया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में हर माह की भांति सितम्बर माह में भी सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर 7 सितम्बर को अन्न उत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों, नोडल अधिकारियों तथा सतर्कता समिति के सदस्यों एवं वार्ड प्रभारियों के समक्ष किया गया। अन्य उत्सव के दौरान नियमित खाद्यान्न तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का निशुल्क खाद्यान्न जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों पर वितरण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम सिंह निवास में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में निगरानी समिति के सदस्यों के नाम प्रदर्शित होना नहीं पाए गए एवं दुकान पर स्टॉक भाव सूची बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाए गया जिस पर विक्रेता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

इसके साथ ही विकासखंड पिछोर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पिछोर द्वारा शा.उ.मूल्य दुकान गणेशखेड़ा, दोहर्रा एवं पायगा का निरीक्षण किया गया जिसमें अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!