Press "Enter" to skip to content

दो ट्रकों में हुई आमने-सामने की टक्कर, एक्सीडेंट में दो लोगों की हुई मौत, तीन घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र के शिवपुरी-झांसी फोरलेन हाइवे पर भीषण ट्रक हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक के परखच्चे तक उड़ गए। पुलिस ने ट्रक में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला था।

नशे में चालक रॉन्ग साइड चला रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद तिराहे के पास शिवपुरी-झांसी फोर लेन हाइवे पर बीती रात करीब 1:00 बजे हादसा हुआ। ट्रक शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहा था, इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड की ओर से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

घर से कुछ ही दूरी पर हुई मौत
दुर्घटना एक ट्रक पलट गया, वहीं हादसे में ट्रक में ट्रक क्लीनर विनीत पप्पू पाल निवासी अकबरपुर कानपुर उत्तरप्रदेश सहित ट्रक में सवार करैरा के कालीपहाड़ी निवासी संजय यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक में सवार होकर अपने गांव काली पहाड़ी लौट रहा था। उसकी मौत गांव से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हुई है।

हादसे में चालक घायल
हादसे चालक सहित तीन अन्य भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अमोला थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!