पागल गीदड़ ने किया करीब एक दर्जन बच्चों को घायल
छोटे-छोटे बच्चों पर हुए हमले में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल
खनियाधाना: तहसील खनियाधाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेश खेड़ा मैं आज शाम एक पागल गीदड़ द्वारा करीब एक दर्जन छोटे-छोटे बच्चों पर जानलेवा हमला किया गया ग्रामीणों एवं आसपास उपलब्ध अन्य लोगों की सूजबूझ से किसी भी बच्चे की जनहानि नहीं हो पाई किंतु पागल गीदड़ द्वारा कई बच्चों को गंभीर तरीके से घायल कर दिया गया था जिन्हें लेकर ग्रामीण जन एवं परिवार जन खनियाधाना सामुदायिक हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र ही सभी बच्चों का इलाज प्रारंभ कर दिया गया गंभीर रूप से घायल बच्चों को खनियाधाना बीएमओ अरुण झसिया द्वारा जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया गया खबर लिखे जाने तक और भी कई मरीज खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र की ओर आ रहे थे ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना वन विभाग खनियाधाना को भी दी गई परंतु वन विभाग खनियाधाना द्वारा पागल गीदड़ पर कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात में पागल गीदड़ द्वारा अन्य लोगों को भी घायल किया जा सकता है.






Be First to Comment