पिछोर जनपद की ग्राम पंचायत बक्सनपुर की महिला सरपंच एसपी ऑफिस शिवपुरी पहुंची। महिला सरपंच का आरोप है कि चुनाव हारने पक्ष द्वारा हमारे समर्थकों पर झूठा केस दर्ज करा दिया है। विरोधी पक्ष सरपंची नहीं करने दे रहा है। सरपंच गिरजा खंगार ने इस्तीफे की पेशकश रख दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
महिला सरपंच गिरजा पत्नी किशनलाल खंगार निवासी बक्सनपुर ने बुधवार को लिखित शिकायत की है कि हमारे सहयोगी व समर्थकों पर बक्सनपुर के शिवाजी ठाकुर, बॉबी ठाकुर, संदीप ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, बट्टू ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर व पराजित सरपंच प्रत्याशी राजकुमारी का आरक्षक बेटे चंद्रभान, सूरज परिहार, सतीश परिहार व तत्कालीन सचिव कप्तान सिंह गुर्जर द्वारा अन्य लोगों को उकसाया जा रहा है। महिला का कहना है कि परेशान करके सरपंच पद से इस्तीफा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
सरपंच का कहना है कि परेशान होकर उसने भी सरपंच पद से इस्तीफे का मन बना लिया है। महिला सरपंच का कहना है कि पुलिस ने हमारे लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज कर लिया है। पराजित प्रत्याशी के देवर केरन सिंह पुत्र बादाम सिंह खंगार ने 27 अगस्त को लालाराम, साक्षी सुमेर सिंह, राजपाल सिंह के भतीजे आनंद सिंह पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब 376 का केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। गिरजा खंगार ने मामले में जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

चुनाव हारने वाले ने समर्थकों पर झूठा केस दर्ज कराया, सरपंच बोली पद से इस्तीफा दे दूंगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment