शिवपुरी। लुकवासा फोरलेन बायपास पर रविवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक हल्का उर्फ बालकिशन पुत्र सूरतिया जाटव निवासी ग्राम लुकवासा बाइक से देहरदा गांव की तरफ आ रहा था। रात करीब 8 बजे लुकवासा बायपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बालकिशन जाटव की मौक ेपर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment