मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छ्ता अभियान
मुक्तिधाम में पसरी गंदगी को किया साफ
राज्यमंत्री सुपुत्र सहित भाजपा नेता ने किया श्रमदान
पोहरी के अमरैया रोड पर स्थित मुक्तिधाम परिसर में आज स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित नगर परिषद अमले ने श्रमदान कर स्वच्छ्ता अभियान चलाया। युवा भाजपा नेता जीतू राठखेड़ा,भाजपा नेता संजीव शर्मा,अध्यक्ष प्रतिनिधि नेपाल वर्मा,सीएमओ तेज सिह यादव, सहित नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।
जहा सभी लोगो ने एकजुट होकर मुक्तिधाम में पसरी गंदगी को साफ किया साथ ही आवश्यक झाड़ो को हटाकर साफ़-सफाई की गई।
बता दे कि राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ द्वारा मुक्तिधाम परिसर के सोन्द्रीयिकर्ण कार्य हेतु 84 लाख रु राशि का टेंडर निकाला था लेकिन ठेकेदार द्वारा अधिक बिलो राशि के चलते उक्त कार्य को नही किया जिसके चलते अब पुनः टेंडर प्रक्रिया कर जल्द कार्य को शुरू कराया जाएगा जिससे पूर्ब मुक्तिधाम की साफ-सफाई करायी गई। पोहरी से धर्मेंद्र शर्मा की रिपोर्ट






Be First to Comment