Press "Enter" to skip to content

चैक बाउंस के मामले में 1 लाख 60 हज़ार रुपए, 3 माह का कारावास / Shivpuri News

शिवपुरी: जे एम एफ सी न्यायालय श्री अमित प्रताप सिंह शिवपुरी के समक्ष परिवादी भूपेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रकरण के अभियुक्त महेश रावत के विरुद्ध अपने अधिवक्ता जितेन्द्र समाधिया के माध्यम से चैक बाउंस का एक परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमे माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त महेश रावत पर 1,60,000 रुपए की राशि अधिरोपित कर 3 माह के कारावास से दण्डित किया है.

संक्षेप में प्रकरण इस प्रकार है कि परिवादी एवं अभियुक्त एक दूसरे से परिचित थे अभियुक्त द्वारा परिवादी को दिनांक 14/12/2018 को 1,23,000 रुपए का चैक बोरिंग उत्खनन के एवज में भुगतान हेतु दिया था। परिवादी ने अभियुक्त द्वारा दिया गया चैक अपने खाता बैंक एक्सिस बैंक शिवपुरी मे लगाया जो बैंक द्वारा बाउंस कर दिया गया था। इसके पश्चात परिवादी ने अपने अधिवक्ता जितेन्द्र समाधियां के माध्यम से एक सूचना पत्र प्रेषित किया जिसके प्राप्त होने पर भी अभियुक्त के द्वारा चैक राशि नही अदा की गई परिवादी द्वारा परिवाद पेश किया जिसे न्यायालय द्वारा रिकॉर्ड पर लिए गए साक्षय एवम दस्तावेजों को देखते हुए आरोपी को प्रतिकर व सजा से दण्डित किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!