Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब मामला: संदिग्ध नव आरक्षक राहुल धाकड़ सहित 2 लोगों को परिजनों को किया सुपुर्द, एसपी को भेजा प्रतिवेदन / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना से है आपको बता दें कि आज सुभाषपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं हुंडई वर्ना कार को भी जप्त किया है.

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी सुनील सिंह राजपूत को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग हुंडई वर्ना कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं जिसकी चेकिंग मुड़खेड़ा टोल पर लगाई गई जहां कर्मचारियों ने बताया कि कोई अपने आप को पुलिस वाला बता रहा है जिसके बाद सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुनील सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे जहां तीन व्यक्ति सिविल ड्रेस में फोर्ड इकोस्पोर्ट सफेद रंग की कार से खड़े हुए थे जिस पर नंबर भी नहीं थे शक के दायरे में जब सुनील सिंह राजपूत थाना प्रभारी ने उनसे पूछताछ की तो एक व्यक्ति ने अपना नाम नव आरक्षक राहुल धाकड़ पुत्र स्वर्गीय श्री विद्याधर वर्मा उम्र 26 साल निवासी एसएएफ लाइन कैंट गुना, दूसरे ने अपना नाम राजकुमार पुत्र महेंद्र बलबेले निवासी कैंट गुना एवं अन्य तीसरे ने अपना नाम सौरभ चंदेल पुत्र उदय नारायण चंदेल उम्र 23 साल निवासी कैंट का होना बताया तीनों से टोल पर खड़े होने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि मैं 26 वीं बटालियन गुना में नव आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं. हुंडई वर्ना गाड़ी की मुखबिरी पर पकड़वाने हेतु यहां पर आया हूं जब उनसे पूछताछ की गई कि उक्त गाड़ी को गुना में क्यों नहीं पकड़ पाया तो वह कोई संतोषजनक जवाब थाना प्रभारी को नहीं दे पाया इसके बाद थाना प्रभारी ने परिजनों को बुलाकर कार और तीनों को उनको सुपुर्द कर दिया वहीं एसपी शिवपुरी को एक प्रतिवेदन भेजा है.

आपको बता दें कि नव आरक्षक की अनुकंपा नियुक्ति है और आरक्षक ट्रेनिंग से भागा हुआ है और शराब के मामले में संदिग्धता पाई गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!