शिवपुरी: जिला कलेक्ट्रेट में आज ग्राम बांसगढ़ तहसील करैरा के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम पंचायत रोजगार एवं ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम पटवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता है. वही दूसरे आवेदन में उन्होंने बताया कि पात्र लोगों का सर्वे कराकर उन्हें बीपीएल राशन कार्ड की सुविधामुहैया कराई जाए.
जानकारी के अनुसार ग्राम बांसगढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सहायक हरिकिशन रावत एवं सचिव सूरज कुशवाह द्वारा ग्राम पंचायत के निवास करने वाले गरीबों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है उन्हें योजनाओं से वंचित किया जा रहा है एवं उनकी सुनवाई भी नहीं हो रही है वही शासकीय द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जाती है इन आरोपियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है इस तरह की गुहार एक आवेदन देकर समस्त ग्राम वासियों ने लगाई है.
वहीं दूसरे आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि पात्र व्यक्तियों का सर्वे कराकर बीपीएल राशन कार्ड बनवाया जाए वही वृद्ध पेंशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए.
ग्रामीणों ने बताया कि गरीबी रेखा के राशन कार्ड नहीं बनाए जाते हैं जिसके कारण वृद्ध पेंशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने के एवज में ग्राम पंचायत रोजगार सहायक द्वारा पांच ₹5000 की मांग की जा रही है वहीं उन्होंने बताया कि पटवारी तो गांव में आते ही नहीं है पटवारी अपने घर पर ही अपनी सेवाएं देते हैं.






Be First to Comment