Press "Enter" to skip to content

नींव खोदकर मुक्तिधाम का रास्ता रोका, नपाध्यक्ष ने रुकवाया, माँगा जवाब / Shivpuri News

शिवपुरी: ठकुरपुरा में मुक्तिधाम के लिए नगर पालिका द्वारा सीसी सड़क बनाई है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक व्यक्ति ने सीसी सड़क खुदवाई दी। रविवार की सुबह लोगों ने देखा तो नींव खोदकर मुक्तिधाम का रास्ता बंद किया जा चुका था। शिकायत मिलने पर नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा मौके पर पहुंच गई। बाउंड्रीवाल बनाकर हमेशा के लिए रास्ता बंद करने की तैयारी चल रही थी। नपाध्यक्ष ने काम रुकवा दिया है। संबंधित व्यक्ति को नपा से नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।

बिना अनुमति नपा की सीसी सड़क खोदी गई है। इस दौरान वार्ड 1 के पार्षद अमरदीप शर्मा और वार्ड 39 से कृष्णा जाटव ठाकुरपुरा में सड़क खेने पर पहुंचे। फिर फोन करके नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा बुला लिया। नगर पालिका टीम और पटवारी को भी सूचना दे दी। पटवारी ने निजी खाते की जमीन बताई। लेकिन बात नपा की सीसी सड़क व मुक्ति का आम रास्ते को लेकर सामने आई। इसलिए मामले में कार्रवाई की बात कही जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!