Press "Enter" to skip to content

सीवर का मलबा सड़क पर फैला देख नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा भड़की सफाई कर्मियों पर / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के वार्ड नंबर 6 कस्टम गेट के पीछे से हैं. बताना होगा कि नगर पालिका के सफाई कर्मी सीवर का मलबा सड़क पर फैला रहे थे. इसकी शिकायत नगर पालिका में की गई तो नगर पालिका अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची जहां उन्होंने सड़क के बीचो बीच सीवर का मलवा देखा वही तुरंत ही मौके पर सफाई कर्मियों की लताड़ लगा दी जिसके बाद उन्होंने वीडियो में यह कह डाला कि करो सब को सस्पेंड.

जानकारी के अनुसार नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा सीवर का मलवा कचरा गाड़ी में भरकर फैलाते हुए रास्ता गंदा करने पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने दिखाए कड़े तेवर. और कहा-दोषियों को करो सस्पेंड स्थानीय लोगों ने की थी नगर पालिका प्रशासन से शिकायत, सफाई कर्मचारियों द्वारा सीवर सफाई का मलवा कचरा गाड़ी में भरकर रोड़ों पर फैलाया जा रहा था. जिससे लोग परेशान हो रहे थे, वार्ड नंबर 6 कस्टम गेट के पीछे का मामला वहीं 2 सफाई कर्मचारियों के सस्पेंड करने का निकाला जा रहा है आदेश.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!