Press "Enter" to skip to content

अगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष का बैनर से फोटो गायव, हुआ मुँहवाद, जानिए मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास के अगरा में 33/11 केवी सब स्टेशन के भूमिपूजन में शुक्रवार को समापन के बाद विवाद की स्थिति बन गई। मंच पर लगे बैनर पर सांसद और विधायक के फोटो लगे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष का फोटो गायब था। जनपद अध्यक्ष से माइक लेकर पूर्व उपाध्यक्ष बोलने लगे। एक व्यक्ति ने आपत्ति की तो मुंहवाद हो गया।

बिजली कंपनी ने अगरा गांव में भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद केपी यादव, अध्यक्षता विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव और जनपद अध्यक्ष बदरवास मीरा बाई परिहार को आमंत्रित किया था। मंच पर फोटो सीएम व ऊर्जा मंत्री के अलावा सांसद व विधायक के लगे थे।

जिपं अध्यक्ष नेहा यादव के पति अमित यादव ने बताया कि सारी गलती बिजली कंपनी के अधिकारियों की है। जिपं अध्यक्ष को बुलाकर बैनर में फोटो नहीं रखा। जब मंच पर जनपद अध्यक्ष मीरा बाई को बुलाया तो पूर्व उपाध्यक्ष रामवीर यादव माइक लेकर बोलने लगे। इस लेकर पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने आपत्ति की। इसके बाद मंच पर मुंहवाद होने लगा।

रामवीर यादव ने देख लेने की बात तक कह दी। हालांकि मामला मुंहवाद से आगे नहीं बढ़ पाया। रामवीर यादव का कहना है कि जिला बदर रह चुकेक चैनसिंह यादव को कलेक्टर ने डेली थाने में हाजिर लगाने की सजा दी है। जिपं अध्यक्ष पति और भोले यादव, चैनसिंह को अपने संग लाए थे। उन्होंने जनपद अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर के यहां रिट लगा दी है।

उसने जनपद अध्यक्ष से हका कि तू 15 दिन की अध्यक्ष है, हटवा देंगे। गाली गलौज करने लगे। उसके बाद मैं पहुंचा और कहा कि यह सब बातें मंच पर क्यों कर रहे हो। तुम्हे चुनाव की हार पच नहीं रही क्या? इसी बात पर बहस करने लगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!