शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी शिवपुरी द्वारा उन समस्त पदाधिकारियोें का जन्मदिन मनाया गया जिनका जन्मदिन माह सितम्बर-अक्टूबर में आता है। दूरसंचार वाहिनी में तैनात हिमवीर जवानों का जन्मदिन मनाने की कार्रवाई हर महीने की जाती है। इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मकसद सभी हिमवीर जवानों का मनोबल बढ़ाना है, चूंकि हमारे जवान अपने परिवार से मीलों दूर रहकर अपने देश की सेवा करते हैं। और अन्त में महोदय द्वारा सभी पदाधिकारियों जिनका जन्मदिवस माह सितम्बर- अक्टूबर में पडता है, को शुभकामनाएं देते हुये जन्मदिवस आयोजन का समापन किया। इस दौरान श्री सुनील कुमार द्वितीय कमान, डॉ. अशोक अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
31 अक्टूबर को दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उप-महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा वाहिनी में तैनात समस्त पदाधिकारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित कर, अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने एवं देश की एकता की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की शपथ दिलाई।
राजीव लोचन शुक्ल, उप-महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी ने अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष पूरे देश में 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती, राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाते है। आज उनका यह 144 वॉ जन्मदिवस है। यह दिवस हमें राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने की प्रतिबद्वता को सुदृढ़ करने का एक उत्तम अवसर प्रदान करता है।






Be First to Comment