Press "Enter" to skip to content

आदिवासियों की जमीन पर गांव के दबंग करना चाहते हैं कब्जा करते हैं मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है. आपको बता दें कि टीलाकलॉ के रहने वाले ग्रामीणों ने एसपी से गुहार लगाई है कि गांव के ही दबंग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और मारपीट करते हैं.

जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र सुनुआ बालमिक, कौसा पुत्र इमरत लाल आदिवासी, पंजाब पुत्र इमरत लाल आदिवासी वती पत्नि करोडी आदिवासी निवासी ग्राम टीलाकलॉ ने बताया की हमारी जमीन पर रमेश पुत्र रामजीलाल धाकड व इन्द्रसेन पुत्र रमेश धाकड व उसके परिजनो द्धारा 31 जुलाई को जबरदस्ती कब्जा कर लिया. इस जमीन पर हम 40 वर्ष से खेती कर रहे है और अपने बच्चो का पालन पोषण कर रहे है कुछ जमीन पटटे की है और कुछ अतिक्रमण की है जिसकी शिकायत कोलारस थाने मे की हैं. वही 29 अगस्त को आरोपीयों ने पंजाब पुत्र इमरत लाल आदिवासी की मारपीट कर दी. जिसके सिर व शरीर पर चोटे आई जिसकी शिकायत थाना कोलारस में की गई.

महिला ने बताया कि उसके खेत पर आए दिन आरोपी आते हैं और ट्रैक्टर दौड़ाकर फसल खराब करते हैं और हमें मारने की धमकी देते हैं अतः उनकी गिरफ्तारी की जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!