Press "Enter" to skip to content

बकरी चराने गई महिला को लगा करंट, हाथ और पैर झुलसे, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है बताना होगा कि जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया हैं. महिला ने बताया कि वह बकरी चराने खेत में गई थी तभी उसको करंट लग गया और वह करंट में झुलस गई.

जानकारी के अनुसार दुजिया जाटव पति चतरा जाटव उम्र 60 साल निवासी ग्राम बिजरोनी थाना इंदार बकरी चराने के लिए खेत में गई हुई थी तभी पानी बरस रहा था और उसने छाता निकाला तो ऊपर तार से छाता टकरा गया.

आपको बता दें कि तार बहुत नीचे था जिससे छाता टकराने से छाते में करंट लग गया और महिला उस करंट में झुलस गई वहीं महिला का हाथ और पैर भी करंट में झुलस गया जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!