Press "Enter" to skip to content

ससुराल से नवविवाहिता हुई लापता, 3 माह पहले हुई थी शादी, माता पिता ने लगाए ससुरालियों पर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कमला गंज से है. आपको बता दें कि कमलागंज में रहने वाले माता-पिता ने अपनी पुत्री वापसी के लिए कोतवाली में गुहार लगाई है और कहा है कि षडयंत्र पूर्वक बेटी के ससुराल वालों ने उसे गायब कर दिया है.

जानकारी के अनुसार कल्लू जाटव पुत्र लच्छीराम जाटव निवासी कमला गंज ने कोतवाली में आवेदन देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी 3 माह पहले अंकुश ठाकुर पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी बरेली सराय उत्तरप्रदेश के साथ हुई थी कुछ समय तक तो ठीक चला लेकिन उसके बाद ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करने लगे और उसकी तबीयत भी खराब हो गई तो ठीक से इलाज भी नहीं करा रहे थे. जिसके बाद उसके पिता उसको वापस शिवपुरी मायके में ले आए और उसका इलाज कराया इसके बाद पुत्री ठीक हो गई उसके बाद पिता ने बेटी को वापस ससुराल भेज दिया लेकिन फिर से ससुरालीजन प्रताड़ना करने लगे. पिता ने बताया कि आज सुबह 4 बजे उनके पास दामाद का फोन आया कि बेटी कहीं लापता हो गई है और उन्होंने खाली अलमारी के भी फोटो भेजे हैं.

पिता ने लगाए षडयंत्र पूर्वक बेटी को गायब करने के आरोप

पिता ने बताया कि उसकी बेटी को षड्यंत्र पूर्वक गायब कर दिया गया है और वह लगातार बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे 3 माह पहले की बेटी की शादी हुई थी और ससुराली जनों ने षडयंत्र पूर्वक बेटी को गायब कर दिया है और पिता ने बेटी की वापसी की कोतवाली में गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!