Press "Enter" to skip to content

ससुराल आया 307 का आरोपी कार्तिकेय सहित 72 वारंटी को दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने फ्रॉट व 307 के मामले में फरार चल रहे वारंटी को पकड़ा है। पकड़े गए युवक पर कई मामले चल रहे हैं जिसमें वह फरार चल रहा था। बीते रोज जब वह शिवपुरी में अपनी ससुराल आया तो पुलिस ने उसे धर दबोचा और उसे थाने ले आई। यहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्तिकेय सिंह बघेल निवासी रीवा थाना चुरहट 307 में रीवा से फरार था। यहां पर 138 के दो जमानती और दो गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए हैं। इसकी रीवा में दो थानों में प्रकरण पेंडिंग चल रहे हैं। 307 के मामले में रीवा पुलिस आ चुकी है। अभी आरोपित को शिवपुरी कोर्ट में पेश किया गया। बताया जाता है कि कार्तिकेय की यहां ससुराल है। यहां उसने कई लोगों को बेवकूफ बनाकर चेक दिए और लाखों रूपए ऐंठकर फरार हो गया। कुछ लोगों ने कोर्ट में भी केस लगा रखे हैं। एसपी द्धारा पूरे जिले के थानों के थाना प्रभारियों को युवक की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए गए थे। इसी दौरान कार्तिकेय शिवपुरी अपनी ससुराल आया। जिसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। पुलिस मय दलबल के मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया।

कांबिंग गस्त कराकर 52 फरारी 20 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं ए एसपी प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में बीते रोज रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक सभी एसडीओपी एवं सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में एक साथ कांबिंग गस्त की गई कांबिंग गस्त से पहले ही सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के गुंडा बदमाश ,एचएस ,फरार वारंटीओं, स्थाई वारंटीओं की लिस्टिंग की गई उसके बाद ही प्लानिंग के साथ सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए कांबिंग गस्त की गई गश्त के दौरान सभी एचएस स्थाई वारंटी गिरफ्तारी वारंटी अपराध में फरार आरोपियों क्षेत्र के होटल दावे दो पहिया वाहन चलाया वाहनों आदि की तलाशी की गई तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा कुल 52 फरारी वारंटीओं को गिरफ्तार किया गया एवं 20 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!