Press "Enter" to skip to content

रिजोदा में उचित मूल्य की दुकान से गेंहू चावल के कट्टे लेकर भागे ग्रामीण, VIDEO वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत रिजोदा गांव की उचित मूल्य की दुकान में रखे गेहूं और चावल को उस वक्त लूट लिया गया जब दुकान का सेल्समैन और उसके सहयोगी ग्रामीणों को राशन बांट रहे थे। परंतु कुछ राशन लेने के नाम पर राशन की दुकान पर पहुंचे ओर विवाद की स्थिति को बनाकर सेल्समैन को धमकाते हुए मनमर्जी के मुताबिक राशन के कट्टे उठा कर ले गए। आरोपित इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने राशन लेने आए लाइन में लगे ग्रामीणों को भड़काते हुए राशन लूटने के लिए उकसा दिया फिर क्या था राशन का बंदरबांट समझ ग्रामीणों ने भी राशन की लूट मचा दी। जिसके बाद ग्रामीण उचित मूल्य की दुकान पर से गेहूं और चावल से भरे कई कट्टों को लूट कर ले गए। इसकी शिकायत उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन मनीष ओझा, दिनेश ओझा द्वारा कोलारस थाने में दर्ज कराई गई।

रिजोदा गांव की उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन दिनेश ओझा और मनीष ओझा ने बताया कि बीते रोज उसकी दुकान पर 18 अगस्त को वितरण करने के लिए गेहूं और चावल का 136 क्विंटल अनाज का स्टॉक पहुंचा था। राशन के वितरण का आज दूसरा दौर चल रहा था। राशन की दुकान से ग्रामीणों को राशन वितरित किया जा रहा था। राशन की दुकान कई क्विंटलों गेंहू-चावल रखा हुआ था। इसी दौरान गांव का रामसेवक केवट नाम का व्यक्ति 3 पर्चियां लेकर उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने आया। जहां उसे डेढ़ क्विंटल राशन देना था परंतु उसने विवाद करना शुरू कर दिया और हाथापाई करते हुए दुकान में रखे गेहूं-चावल के कुल 7 कट्टों को ले भागा इसी दौरान पीछे खड़े हुए सुस्तम जाटव ने भी मौका पाते हुए दुकान में रखे गेहूं चावल के तीन कट्टों को उठाकर भागने लगा। इस दौरान रामसेवक ने भागते हूए राशन लेने आए ग्रामीणों को भड़का दिया। जिसके बाद अन्य ग्रामीणों ने भी मौका पाकर दुकान में से गेहूं और चावल के कट्टों को लूट लिया राशन की दुकान के सेल्समैन दिनेश ओझा ने बताया इस झूमाझपटी होने लगी।

जिसके डर से उसे व उसके साथियों को जान बचाकर राशन की दुकान से भागना पड़ा भागते वक्त मशीन भी राशन की दुकान में छूट गई। भागते वक्त उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाना चाहा परन्तु ग्रामीणों ने उसके मोबाइल को भी फोड़ दिया। उसके साथी जैसे तैसे अपनी जान बचाकर गांव से निकलकर रात होने के इंतजार करते रहे। क्योंकि उन्हें किसी ने बता दिया था कि गांव के बाहर कुछ लोग उनके निकलने का इंतजार कर रहे हैं। वह सभी शराब के नशे में हैं। जिसके बाद वह खेतों के रास्ते गांव से वाहर निकले जिसके बाद अन्य सवारी बाहन के मदद से लुकवासा चौकी पहुंचे। जहां उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा का कहना है रिजोदा गांव पहुचकर जांच की जाएगी जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!