Press "Enter" to skip to content

खादरपुरा में शासकीय स्कूल में ताला लटका मिला, शिक्षक गायब / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शासकीय स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को भले ही शासन द्वारा प्रतिमाह अच्छी पगार सहित अन्य सुख सुविधाएं प्रदान की जा रही हो, फिर भी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नहीं पढ़ा रहे हैं। इसका उदाहरण हाल ही में जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा किए विद्यालय निरीक्षण में ताला लटका मिला।

इसी प्रकार करैरा में स्कूलों की हकीकत जाने के लिए भास्कर ने स्कूलों का भ्रमण किया तो करैरा के ग्राम खादरपुरा स्कूल 10.30 बजे ताले लगे हुए थे और छात्र-छात्राएं शिक्षक आने का इंतजार कर रहे थे। इसी प्रकार दिदावली की मडैया विद्यालय में 2 बजे ताले लटके हुए थे और स्कूली बच्चे परिसर में शिक्षकों का इंतजार रहे थे तो कुछ गेट के पास खड़े हुए थे।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि कभी भी विद्यालय समय पर नहीं खुलते हैं। इसके चलते कई छात्र-छात्राएं शिक्षकों के इंतजार में वापस घर लौट जाते तो तो कई घंटों इंतजार करते रहते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खादरपुरा प्रा.वि.: हर दिन शिक्षकों का इंतजार
करैरा के ग्राम खादरपुरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाएं शासन द्वारा निर्धारित समय 10.30 बजे तक भी स्कूल नहीं पहुंच रहे है। इसके लिए मंगलवार को हकीकत जानी तो 10.30 बजे स्कूल के ताले लटके हुए थे और बच्चे पढ़ाई लिखाई के लिए विद्यालय परिसर में शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे।

वहीं छात्रों की मानें तो विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हरदिन समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। स्कूली बच्चों के अनुसार अधिकतर शिक्षक-शिक्षिकाएं बाहर से आते हैं। इसके चलते कभी भी समय पर विद्यालय नहीं आ पाते हैं और ज्यादातार हमें इसी प्रकार शिक्षकों का इंतजार करना पड़ता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!