शिवपुरी: जिले में कल बुधवार से गणेश उत्सव की शुरुवात होने वाली है। जिले की जनता ने गणेश भक्ति के रंग में रंगने की पूरी तैयारी कर ली है वहीं प्रशासन भी गणेश उत्सव को लेकर व्यबस्थाओं को बनाने में जुटा हुआ है। गणेश उत्सव की उत्सुकता जिले के युवा लगातार सोशल मीडिया पर भी जाहिर कर रहे।
फिजिकल क्षेत्र में भरा मूर्तियों का बाजार
शिवपुरी जिले भर में शिवपुरी शहर का फिजिकल क्षेत्र एकमात्र वह स्थान है जहां पर से जिले भर में गणेश प्रतिमाओं को ले जाया जाता है। फिजिकल क्षेत्र के मूर्तिकारों के द्वारा कई माह पहले से इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं और काफी दिनों पहले से ही मूर्तियों को पंडालों में व्यवस्थित करने बाली समिति मूर्तियों को अपने हिसाब से बनवाने के लिए मूर्तिकारों को ऑर्डर दे देते है। इन मूर्तिकारों के द्वारा गजानन की अनेक प्रकार की मूर्तियां बनाई जाती है इन मूर्तियों में गजानन मूसक, बैल, नाव, चांद, शेषनाग पर सवार दिखाई देते हैं कुल मिलाकर जिसे भगवान का जैसा रूप पसंद आता है वह गजानन की मूर्ति अपने-अपने पंडालों में स्थापित करने के लिए ले जाते हैं।
50 वर्षो से एक ही परिवार बनाता आ रहा है मूर्तियां
फिजिकल क्षेत्र के रहने वाले मुकेश माहौर ने बताया 50 वर्ष पहले शिवपुरी जिले में मूर्तियां ग्वालियर सहित अन्य बाहर के शहरों से लाई जाती थी परंतु उनके परिवार के स्वर्गीय मातादीन माहौर 50 वर्ष पहले ग्वालियर से मूर्ति बनाने की कला को सीख कर आए थे जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को यह कला सिखाई थी तभी से शिवपुरी के फिजिकल क्षेत्र मूर्ति कला के बारे में जाना जाने लगा माहौर परिवार के लगभग अब 12 परिवार ऐसे हैं जो मूर्ति बनाने का काम करते हैं। मूर्तिकार अभिषेक माहौर ने बताया कि इस बार जिले में सबसे ऊंची प्रतिमा 18 फीट की बनाई जा रही है यह प्रतिमा कमलागंज के गणेश पंडाल में विराजमान होगी इस मूर्ति को बनाने की लागत लगभग 50 हजार रु से भी ऊपर आई है इसके अलावा धोबी मोहल्ला, जल मंदिर पर में 15 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा 12 फीट और 10 फीट की प्रतिमा कई जगहों पर स्थापित की जाएगी। मूर्तिकार अभिषेक ने बताया के लोग पंडालों में ज्यादातर 6 से 10 फीट की प्रतिमा को स्थापित करते हैं जिसकी लागत 8 से लेकर 30 हजार रु तक की होती है। इसके अलावा बाजार में इस बार विभिन्न रंग, डिजाइन और आकार में प्रतिमाएं नए कलेवर के साथ माैजूद हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर है जब गजानन के पांडाल बिना किसी पाबंदी के साथ सजाने की अनुमति लोगों को होगी।
सभी प्रतिमाएं ईको फ्रेंडली
मूर्तिकारों के अनुसार जल प्रदूषण के चलते प्रतिमाओं में पीओपी का कोई उपयोग नहीं किया गया है। यह सभी प्रतिमाएं मिट्टी, घांस और कागज के उपयोग से तैयार की गई हैं। पूजा अर्चना करने के बाद जब इन प्रतिमाओं को पानी में विसर्जित किया जाएगा तो यह मिट्टी में पानी में घुल जाएगी। इन प्रतिमाओं और प्रतिमाओं पर उपयोग किए गए रंगों से पानी को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।
मूर्तियां पर भी पड़ी महंगाई की मार
बढ़ती बेतहाशा महंगाई की मार मूर्तिकारों पर भी पड़ी है इसी के चलते मूर्तियों के दामों में बीते वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष दामों में काफी इजाफा हुआ है इसकी मुख्य वजह मिट्टी से लेकर मूर्तियों को बनाने में लगने वाले साजोसामान सहित हर चीज महंगी हुई है जिसके चलते मूर्तियों की बनाने की लागत में दामों इजाफा हुआ है यही वजह है कि बाजारों में इस बार पहले की अपेक्षा लोगों को महंगी मूर्तियों को खरीदना पड़ रही हैं।
गाजेबाजे के साथ पांडालों में विराजेंगे गजराज, यातायात पुलिस ने बदले रुट
कल बुधवार को फिजिकल क्षेत्र में जिले भर से जनता एकत्रित होगी जिनके द्वारा गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं को पंडालों में स्थापित करने के लिए ले जाया जाएगा जिसके बाद श्री गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी प्रशासन ने भी इसकी चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है फिजिकल क्षेत्र में यातायात पुलिस ने गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए एवं जिले के सभी क्षेत्रों से आने वाले गणेश भक्तों के मूर्ति खरीदने के लिए फिजिकल रोड पर यातायात व्यवस्था को कुछ इस प्रकार व्यवस्थित किया है। दो पहिया वाहनों को छोड़कर कोई भी वाहन धर्मवीर कोठी से फिजिकल रोड पर नहीं जा सकेगा। कल बुधवार को परशुराम चौराहे से वन-वे किया गया है। वहां से केवल कार,ऑटो, मोटरसाइकिल एवं हाथ ठेला को ही प्रवेश दिया जाएगा साथ ही डीजे वालों को कहीं से भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रक से मूर्ति लेने आएंगे वह अपनी मूर्ति फिजिकल रोड से ठेला या लोडिंग के माध्यम से ले जाकर अपने ट्रैक्टर या ट्रक तक ले जा सकते हैं।

कल होगी गणेश उत्सव की धूम ,जगह जगह बिराजेंगे गणेश जी, जानिए रुट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment