Press "Enter" to skip to content

विशाल भंडारे के साथ हुआ श्रीरामकथा का विश्राम / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रख्यात संत श्री श्री 1008 श्री सियाराम महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उनके आश्रम कुंडा सरकार हनुमान मंदिर कोलारस पर चल रही संगीतमय श्रीरामकथा के संपन्न होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर उपस्थित भक्तगणों को कथा व्यास पं. श्री वासुदेव महाराज ने प्रभु राम के राजतिलक का वृत्तांत सुनाते हुए बताया कि जब राम लंका को जीतकर सीता मैया को लेकर पुष्पक विमान आरूढ़ होकर आकाशमार्ग से आ रहे थे तो रास्ते मे उन्होंने कहा कि सीते यहीं पर लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा,यहीं पर हनुमान ने अक्षय कुमार को मारा और यहीं पर रावण और कुम्भकर्ण मारे गए यानि भगवान ने कर्ता भाव हटा दिया। तब सीता माता ने कहा कि सबने सबके लिए कुछ कुछ किया,आपने मेरे लिए क्या किया। इतने में रामेश्वर आगया।
भगवान बोले कि मैंने तुम्हारे लिए सेतु का निर्माण किया,जोड़ने का काम किया है और इस प्रकार आठ दिवसीय कथा पूर्ण हुई।ततपश्चात सोमवार प्रातः शुभ मुहूर्त में विशाल यज्ञ का किया गया,जिसमें सभी शिष्य मंडल ने भाग लिया।

दोपहर के बाद कन्या-भोज,साधु-भोज के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ जो कि देर रात तक अनवरत चला।भंडारे में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव,जिलापंचायत अध्यक्ष अमित यादव,विधायक वीरेंद्र रघुवंशी,नगरपरिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे,शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक बिंदल सहित गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। विदित हो कि आश्रम के भक्तमण्डल द्वारा श्रीरामकथा का आयोजन किया गया है।सातवें दिन की कथा समापन पर भक्तगणों द्वारा सामूहिक आरती की गई ततपश्चात प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।शाम को कथा व्यास जी के मार्गदर्शन में शिष्यों द्वारा जवारों का विसर्जन श्री सियाराम महाराज के जयकारों के साथ किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!