Press "Enter" to skip to content

पति की शराब पीने की आदत से दुखी होकर पत्नी ने खाया जहर, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना ब्लॉक के पिपरई गांव की रहने वाली महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से दुखी हो चुकी थी महिला ने अपने पति को लाख समझाया इसके बावजूद उसका पति ने शराब पीना नहीं छोड़ा तो महिला ने पति के सामने ही इल्ली मारने की दवाई पी कर जान देने की कोशिश की गई। महिला को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब में बर्बाद कर रहा था पैसा

जानकारी के अनुसार पिपरई गांव की रहने वाली 29 वर्षीय महिला लक्ष्मी बाई आदिवासी अपने पति ब्रजभान की शराब की लत से परेशान थी। लक्ष्मी बाई ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं जिनको पालने के लिए वह दोनों पति-पत्नी के पास थोड़ी सी जमीन है इसके बाद वह मजदूरी कर जैसे तैसे गुजरबसर करते थे परन्तु इस बीच उसका पति मजदूरी करने जाता था जहां वह अन्य साथी मजदूरों के साथ शराब पीना सीख गया और फिर अब वह हर रोज ही शराब पी कर घर आने लगा था। लक्ष्मी बाई ने बताया कि उसने अपने दो बच्चों का हवाला भी दिया परन्तु इसके बाद भी उसके पति ब्रजभान ने शराब की लत न छोड़ी, कई बार टोकने के बाद उसका पति ब्रजभान ने शराब नहीं छोड़ी तो उसने अपने पति को कह भी दिया था अगर अब शराब पीकर घर आए तो आत्महत्या कर लेगी, लक्ष्मी बाई ने बताया कि बीते रात भी उसका पति ब्रजभान टोकने के बाद भी शराब पी कर घर आ गया जिससे नाराज होकर उसने इल्ली मारने की दवा पी ली। जिसके बाद महिला को पहले खनियाधाना के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!