Press "Enter" to skip to content

4 साल के बच्चे की चाहत में भटक रहीं माँ सरिता रजक, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी की बेटी की शादी हुई थी कोटा, पति करता है दिल्ली में जॉब पत्नी और बच्चे रह रहे थे दिल्ली पति के साथ, सास और बहू में हो गई खटपट, बच्चे से मां को किया अलग

शिवपुरी के जिला कलेक्टर जनसुनवाई में आज शिवपुरी की रहने वाली महिला ने गुहार लगाई है कि उसकी शादी 2015 में हुई थी और उसकी सास आए दिन उसके साथ मारपीट करती है उसके पति भी सास का साथ देते है.

जानकारी के अनुसार सरिता रजक होटल इंद्रप्रस्थ के पास फतेहपुर रोड ने बताया कि उसकी शादी 2005 में कोटा निवासी विपिन बाथरा के साथ हुई थी. इसके बाद उसके पति की जॉब दिल्ली में थी और वह दिल्ली में पति के साथ रहने लगी बताना होगा कि आदित्य बिरला सन लाइफ कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर नौकरी हैं. 3 अगस्त 2022 को सास दिल्ली में उनके घर पर आई और सास बहू में खटपट हो गई इसके बाद महिला ने बताया कि सास ने उसकी मारपीट कर दी और पति भी उन्हीं की तरह बोलते थे इसके बाद बहू दिल्ली में थाने पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन महिला के जीजा का फोन आया तो उन्होंने कहा कि शिकायत मत करो इसके बाद महिला बच्चे को लेने पहुंची लेकिन उसका बच्चा उसे नहीं मिला इसके बाद महिला अपने भाई के साथ शिवपुरी मायके आ गई, महिला ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसके बच्चे को उसकी ननद जो कि दिल्ली में रहती है उसके यहां भेज दिया था कुछ दिनों बाद महिला अपने बच्चे की तलाश में अपने ससुराल कोटा पहुंची जहां उसको उसका बच्चा दिख गया लेकिन उन्होंने बच्चा नहीं दिया इसके बाद महिला कोटा में थाने पर भी पहुंची लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आज महिला ने अपने 4 साल के बच्चे की गुहार कलेक्टर से लगाई है वही महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ जीवन जीना चाहती है और बच्चे को भी चाहती है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!