शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला कलेक्ट्रेट से है बताना होगा कि आज जनसुनवाई में कार्यालय जिला अध्यक्ष अंशकालीन स्वच्छकर्ता पीटीएस कर्मचारी संघ ने एक आवेदन प्रस्तुत किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि पीटीएस कर्मचारियों का 4 माह का एरियर की राशि का भुगतान नहीं किया गया है साथ ही कलेक्टर दर के मान से वेतन भुगतान भी किया जाए.
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार परिहार जिला अध्यक्ष ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से 31 जुलाई 2022 तक 4 माह की एरियर की राशि एवं कलेक्टर दर के मान से वेतन भुगतान नहीं किया गया है वह जल्द ही कराया जाए.
आवेदन में यह रखी गई मांगे, आबेदन हम जैसा ला तैसा छाप रहें हैं.
1. श्रीमान श्रमायुक्त महोदय, श्रम कार्यालय जिला इन्दौर म.प्र. द्वारा प्रत्येक 6 माह बाद म.प्र. के समस्त विभागों के समस्त जिलों में कलेक्टर दर में
वृद्धि की जाती है।
2. पशुपालन विभाग जिला शिवपुरी म.प्र. के द्वारा अंशकालीन स्वच्छकर्ता पी.टी.एस. कर्मचारियों के वेतन में पिछले एक अप्रैल 2022 से वृद्धि की गई हैं 4 माह बीत जाने के बाद भी वेतन में वृद्धि नहीं का जा रही हैं।
3. कलेक्टर दर अकुशल श्रमिक का वेतन 9125/- रूपया का आधा वेतन 4563/-रूपया न देकर 4400/-रूपया कम वेतन भुगतान किया जा रहा हैं।
4. हम समस्त कर्मचारी 39 वर्षों से पशुपालन विभाग में सेवायें दे रहे हैं इसके पश्चात हमें कुशल श्रमिक पूर्णकालीन का वेतन न देकर कलेक्टर
दर अकुशल श्रमिक दर का आधे से भी कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
5. जो कि हम समस्त कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय एवं मानव अधिकारों का हनन पशुपालन विभाग जिला शिवपुरी के द्वारा किया जा रहा हैं।
6. 1 अप्रैल 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक 163 रूपये की वेतन वृद्धि नही की जा रही है।
7. 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2022 चार माह के 163×4= 652 रूपये की एरियर की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं।
8. अतःश्रीमान जी से पुन: विन्रम निवेदन हैं कि हम समस्त पशुपालन विभाग के अंशकालीन कर्मचारियों को 4 माह की एरियर राशि का भुगत
एवं कलेक्टर दर के मान से वेतन भुगतान करवाने का कष्ट करें
यह रखी मांगे आबेदन में रखी गई हैं.

PTS कर्मचारियों का 4 माह से नहीं हुआ भुगतान कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment