Press "Enter" to skip to content

नेहरू युवा केन्द्र ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा मेजर ध्यान चन्द की जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।
नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के उप निदेशक एस.एन.जयन्त के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा नेहरू युवा मण्डल भडौता के सहयोग से ग्राम भडौता में ग्राम सरपंच शिव सिंह गुर्जर, प्राचार्य ए.के.पठान, वरिष्ठ शिक्षक एवं खेल शिक्षक श्री अशोक कलावत के आतिथ्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया।
इन खेलों में ग्राम चक, खैराई, रामपुर, भडौता, जगतपुर आदि ग्रामों के युवा मण्डलों के युवाओं ने भाग लिया। इसी प्रकार नेहरू युवा मंडल ग्राम सतेरिया के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह रावत के संयोजन में ग्राम कुशियारा में भी विभिन्न वर्गों की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम कुशियारा के आसपास के युवा मंडल के युवाओं ने भाग लिया।
जयन्त ने बताया कि इसके अलावा नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के स्वयं सेवक श्री राघवेन्द्र सिसौदिया, नितिन गुप्ता, प्रीति राजपूत, अविनाश लक्षकार, नीरज पाठक, अनुराग पटेरिया आदि ने भी अपने विकासखण्डों में युवा मण्डलों के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों दौड, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो आदि का आयोजन कर मेजर ध्यानचंद के खेलों के प्रति दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!