शिवपुरी: प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन किया गया। सभी को ऐरोबिक्स कराया गया। उसके बाद ट्रेज़र हंट किया गया। फिर मलखंब के खिलाड़ियों द्वारा मलखंब का प्रदर्शन किया गया।
इसके उपरांत कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा शिवपुरी पेडलर्स साइकल क्लब का उद्घाटन किया। खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइकिल रैली खेल स्टेडियम से रवाना होकर सेलिंग क्लब तक पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि फिट रहने के लिए खेल एक अच्छा माध्यम है। प्रतिदिन किसी न किसी खेल के माध्यम से व्यायाम करें जिससे फिट रह सकें। साइकिलिंग भी इसका एक अच्छा विकल्प है।

खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन, DM और SP रहे मौजूद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment