Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान 1 नवंबर से, जिला कार्यालय पर अनेकों लोग लेंगे सदस्यता / Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी द्वारा पार्टी के संगठन चुनावों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर देश का सबसे बड़ा सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि मप्र में 1 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इस सदस्यता महाअभियान का शुभारम्भ करेंगे जिसके तहत शिवपुरी जिले में पूर्व केबिनेट मंत्री पिछोर विधायक केपीसिंह कक्काजू के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे गांधी आश्रम पर यह सदस्यता महाअभियान प्रारंभ किया जायेगा जहां अनेकों लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने जिले के सभी ब्लॉकों/सब ब्लॉकों में 1 नबम्बर से यह सदस्यता महाअभियान शुभारम्भ करने के निर्देश जारी कर दिये हैं देशभर में यह अभियान 1 नवंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक चलाया जाएगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!