शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां हाईवे किनारे एक चाय की गुमटी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों घुस गई। स्कॉर्पियों गुमटी को तोड़ते हुए झाडियों में जाकर पलट गई। इस हादसे में गुमठी में बैठे बेटे की मौत हो गई, वहीं पिता के भी चोटें आईं हैं। बदरवास थाना पुलिस ने मामले में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ईश्वरी गांव निवासी गोपाल पुत्र हिम्मत सिंह कुशवाह बदरवास में ओवर ब्रिज के पीछे हाईवे रोड पर चाय की गुमटी चलाते हैं। उसी के सामने राउसर गांव के लिए सर्विस रोड मौजूद है। रात के करीब 11:30 बजे वह अपनी गुमटी के बाहर बैठा था और उसका पुत्र शिवकुमार कुशवाह गुमटी के अंदर काम कर रहा था, शिवपुरी की ओर से एक तेज रफ्तार स्कॉपियो हाईवे से उतरकर उसकी गुमटी में आकर घुस गई, जिससे वह घायल हो गया। गुमटी के अंदर बैठा उसका बेटा शिवकुमार भी कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता बेटे को इलाज के लिए पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तेज रफ्तार ने ढाया कहर, पिता की गोद मे बेटे ने तोड़ा दम
जिला अस्पताल पहुंचते ही घायल शिवकुमार की हालात और बिगड़ने लगी, जिसे देख डॉक्टरों ने उसे तत्काल रैफर कर दिया। गोपाल कुशवाह ने बताया कि वह अपने घायल पुत्र को एम्बुलेंस की मदद से ग्वालियर ले जा रहा था। इसी दौरान ग्वालियर का आधा ही सफर तय कर पाए थी कि उसके पुत्र ने उसी की गोद में दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतक शिवकुमार को बदरवास लाया गया है, जहां बदरवास थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाहन चालक की तलाश की शुरू
जानकारी के अनुसार हादसे के समय स्कॉर्पियो कार में दो लोग सवार थे, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन क्रमांक MP33C9316 को जब्त कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

तेज रफ़्तार कार सड़क किनारे चाय की गुमटी में घुसी ,पिता की गोद में बेटे ने तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment