शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्रायवेट स्कूल में स्कूल के शिक्षक व छात्र के बीच पालको के बीच फीस जमा करने की बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसके बाद मामला थाने पहुँचा ओर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अरविंद धाकड क्व पुत्र नमन और भतीजे समीर धाकड़ माधव नगर स्थित प्रज्ञा द प्ले स्कूल में पढ़ते थे। 27 अगस्त को अरविंद अपने पिता गोपाल धाकड़ के साथ स्कूल में बच्चों की फीस जमा करने पहुँचा। इसी दौरान अरविंद के पिता ने वहां फीस जमा करने के लिए बैठे शिक्षक अभिषेक धाकड़ को 4 हजार रुपये दिए तो अरविंद ने उनके पैसे जमीन पर फेंक दिए और कहने लगा कि पूरी फीस एक साथ लेकर क्यों नहीं आते हो? अरविंद के अनुसार शिक्षक अभिषेक ने अश्लील गालियां देते हुए पिताजी की लाठी और लात-घूसों से मारपीट कर दी। वहीं दूसरी ओर से अभिषेक धाकड़ निवासी गणेश कालोनी नबाब साहब रोड ने भी सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है अभिषेक का कहना है कि स्कूल के आफिस में बैठा था तभी गोपाल धाकड़ व उनका बेटा दिलीप आए। गोपाल ने उसे गालियां देते हुए कहा कि बार-बार फीस मांगता है। अगर अब फीस मांगी तो तेरा स्कूल बंद करवा दूंगा। इसी दौरान राजू, अरविंद व विजय सिंह धाकड़ भी आ गए। इन लोगों ने भी गाली देते हुए कहा कि बहुत फीस मांगता है। सभी ने उसके साथ मारपीट कर दी। अरविंद के अनुसार जब उसे बचाने के लिए उसके पिता ताराचंद्र धाकड़ आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। स्कूल में हुई मारपीट की शिकायत दोनों पक्षों ने सिटी कोतवाली थाने में पहुँचकर दर्ज कराई है।

प्रज्ञा द प्ले स्कूल में फीस को लेकर हुआ विवाद, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment