Press "Enter" to skip to content

अश्लील वीडियो बनाकर महिला-पुरुष कर्मचारी को 5 युवकों ने किया ब्लैकमेल, 8 लाख ऐंठे / Shivpuri News

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 8 लाख रुपए

पांच युवकों के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ सहित ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया

शिवपुरी: पोहरी कस्बे में एक महिला-पुरूष कर्मचारी की अश्लील वीडियाे बनाकर उन्हें पिछले छह महीने से लगातार ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने और महिला पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब डालने वाले पांच युवकाें के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ सहित ब्लैकमेल करने की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है। फिलहाल पांचों आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रवि रजक, दीपक गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, हेमंत और एक अन्य राेहित नामक युवक ने एक महिला व पुरूष कर्मचारी की बेहद निजी पलों की वीडियो बना ली। इसके बार उक्त आरोपितों ने दोनों को ब्लैकमेल करना शुरू किया। अलग-अलग तारीखों पर आरोपितों ने महिला-पुरूष से आठ लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं आरोपितों ने महिला पर संबंध बनाने का दबाब भी बनाया। आरोपितों ने महिला-पुरूष को धमकी भी दी कि अगर वह उन्हें पैसा नहीं देंगे तो वह उनका वीडियाे वायरल कर देंगे और उन्हें जेल भी भिजवा देंगे। पीड़िता ने डर और सामाजिक मर्यादा के डर से उन्हें पैसे दे दिए लेकिन आरोपितों की दिन व दिन इच्छाएं बढ़ती चली गईं तो अंतत: महिला ने पुलिस के पास पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!