Press "Enter" to skip to content

ढाबा संचालकों को दी शराब ना बेचने की नसीहत, CCTV लगवाने की दी सलाह / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस 22 अगस्त से 27 अगस्त तक यातायात सप्ताह मना रही इसी के चलते हर रोज पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी लोगों तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर पहुचाई जा रही है। आज यातायात सप्ताह के सातवे दिन आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा शहर के नजदीक दो ब्लैक स्पॉट एवं फोर लाइन बाइपास पर निर्मित सभी ढाबों का निरीक्षण किया गया। इस बीच सभी ढाबे वालों को समझाइश दी गई कि वह ढाबों पर शराब ना बेचें। क्योंकि आए दिन हम देखते हैं कि ढाबों पर ट्रक एवं बस और कार वाले शराब का सेवन करते है फिर वाहन चलाते हैं जिससे दुर्घटना घटित होती है।

उन्हें यह भी समझाइश दी गई कि वे सड़क पर वाहन ना खड़ा करवाएं एवं अपने ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे आवश्यक रूप से लगवाए। जिससे कभी कोई दुर्घटना घटित होती है तो सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस अपराधी तक पहुंच सके। शहर के नजदीक दो ब्लैक स्पॉट पिपरसामा चौराहा एवं खुबत घाटी पर जाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी टेंपलेट्स एवं अनाउंसमेंट के जरिए दी गई एवं ब्लैक स्पॉटो पर वाहन को स्पीड से ना चलाने की भी हिदायत दी गई। इस दौरान सूबेदार नीतू अवस्थी एवं सूबेदार प्रियंका घोष एवं यातायात स्टाफ मौजूद था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!