शिवपुरी: बच्चों में मोबाइल का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है बच्चे मोबाइल पाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार हैं वीते कुछ रोज पूर्व शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की गांधी कालोनी में एक 16 वर्षीय बालक ने अपने परिजनों से मोबाइल की मांग की थी जब परिजनों ने 16 वर्षीय बालक को मोबाइल नहीं दिलाया तो वह घर से भाग गया था जिसे विते एक रोज पूर्व शिवपुरी पुलिस ने ब्याबरा से दस्तयाब किया था और आज शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में एक 17 वर्षीय बालक को उसके परिजनों ने मोबाइल न नहीं दिलाया तो उसने इल्ली मारने की दवा का सेवन कर लिया जिसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोबाइल की करी थी मांग, नहीं दिलाया यो खाया जहर –
करैरा थाना क्षेत्र के लालपुर के रहने वाले बिरजोर सिंह बैस का 17 वर्षीय पुत्र राहुल बैस कई दिनों से अपने परिजनों से मोबाइल की मांग कर रहा था आज इसी बात को लेकर उसके भाई से भी विवाद हुआ था। मोबाइल न मिलने से खफा 17 वर्षीय बालक राहुल बैस ने घर मे रखी इल्ली मारने की दवा का सेवन कर लिया। राहुल की बिगड़ती तबियत को देख जब परिजनों ने राहुल से पूछताछ की तो राहुल ने बताया कि वह मोबाइल न मिलने से नाराज था इसी के चलते उसने घर मे रखी इल्ली मारने की दवा का सेवन कर लिया। राहुल के परिजनों ने राहुल को तत्काल करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां राहुल का उपचार जारी है।

मोबाइल नहीं दिलाया तो युवक ने खा लिया जहर, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment