Press "Enter" to skip to content

पति ने दी पत्नी को इल्ली मारने की दवा, गुस्साई पत्नी ने खा ली दवा, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक महिला और उसके पति के बीच विवाद हो गया विवाद के बाद पति ने ही अपनी पत्नी को इल्ली मारने की दवा खाने को दे दी और मरने की कहकर मौके से निकल गया गुस्साई महिला ने पति द्वारा दी हुई इल्ली मारने की दवा खा ली जिसके बाद महिला को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्यार में हुई थी अंधी, पति को छोड़ प्रेमी के साथ भाग किया था प्रेमविवाह

जिला अस्पताल में भर्ती जमुना आदिवासी ने बताया कि उसकी शादी पहले मुन्ना आदिवासी के साथ हुई थी इसी दौरान वह अपने पति के साथ शिवपुरी के लुधावली में रह रही थी। उसके मोबाइल नंबर पर राजकुमार प्रजापति नाम के ट्रक ड्राइवर का फोन आने लगा था। पहले कई बार उसने राजकुमार प्रजापति को फोन पर जमकर लताड़ा था फिर धीरे-धीरे वह उससे बात करने लगी थी। फोन पर हुई बातों के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और एक दिन उसने अपने पति मुन्ना आदिवासी का घर छोड़कर राजकुमार प्रजापति के साथ भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था शादी के बाद वह इंदौर रही इसके बाद वह गुना रही कई महीने बीत जाने के बाद राजकुमार उसे अपने घर कोलारस ले गया परंतु राजकुमार प्रजापति के परिजन जातिवाद का भेदभाव बताते हुए उसे टॉर्चर करने लगे इसके साथ ही राजकुमार प्रजापति को भी उसे छोड़ देने के लिए उकसाने लगे कई महीनों की प्रताड़ना झेलने के बाद वह अपने ससुराल छोड़कर शिवपुरी के रेलवे स्टेशन के पास कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगी। इस बीच राजकुमार प्रजापति के परिजन उसे छोड़ने के लिए मजबूर करने लगे थे बीते रोज इसी बात को लेकर राजकुमार प्रजापति और उसके बीच झगड़ा हुआ था जहां राजकुमार प्रजापति पहले उसके साथ मारपीट की और उसे इल्ली मारने की दवा पीने के लिए थमा दी और मर जाने की बात कहते हुए घर से चला गया जमुना आदिवासी ने बताया कि क्रोध में आकर उसने इल्ली मारने की दवाई को पी लिया परंतु इससे पहले उसने अपने पहले वाले पति को फोन लगा दिया था।

दूसरे पति ने पिलाया जहर पहले पति ने बचाई जान –

जमुना आदिवासी ने बताया कि उसके और उसके पति राजकुमार के बीच हुए झगड़े के बाद जब राजकुमार प्रजापति घर से चला गया था तो उसने एक फोन अपने पहले वाले पति मुन्ना आदिवासी को लगा दिया था और उससे बात करी थी जिसके बाद उसने इल्ली मारने की दवा पी ली परंतु मुन्ना आदिवासी ने मौके पर पहुंचकर उसे बेहोशी के हाल में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है जमुना आदिवासी का कहना है कि वह अपने दूसरे पति राजकुमार प्रजापति की शिकायत थाने में जाकर कराएगी और उस पर कार्यवाही की भी मांग करेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!