शिवपुरी: जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर संभाग स्तरीय बैठक शनिवार को बायपास रोड स्थित नक्षत्र गार्डन में आयोजित हुई।जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री व संभागीय प्रभारी शुभेन्द्र गौड़ ,भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के संचालन समिति के सदस्य विवेक चौहान , प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिले के संगठन प्रभारी लवी खण्डेलवाल और भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवनीत सेन मौजूद रहे। जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी रिंकू सैन ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 75 लाख पौधा रोपण करने का संकल्प लिया है। जिसको लेकर शिवपुरी जिले में ग्वालियर, चम्बल संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, महाराज विजया राजे सिंधिया जी को दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन भिण्ड के भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने किया और स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष नवनीत सेन द्वारा दिया गया । प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के संचालन समिति सदस्य विवेक चौहान ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान को लेकर पूरे प्रदेश में 75 लाख पौधा रोपण करने का संकल्प भाजयुमो ने लिया है जिसको तीन चरणों में करना है हर एक चरण में 25 लाख पौधा रोपण करना है जिसमें हर जिले में एक -एक चरण में 45 हजार पौधे रोपित करना है। संभागीय प्रभारी शुभेन्द्र गौड़ ने बताया कि पूरे प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए इस अभियान को जन अभियान बनाना है और वृहद वृक्षारोपण के माध्यम से हमें प्रकृति के प्रति अपने नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करना है। हम प्रत्येक कार्य के लिए प्रकृति पर निर्भर हैं। प्रकृति हमें सब कुछ प्रदान करती है। इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम प्रकृति का संवर्धन करें। अभियान को तीन चरणों में चलना है। हर जिलों में करीब डेढ़ लाख पौधा रोपण करना है जिससे यह संकल्प पूरा हो सकें जिसके लिए इस महा अभियान में युवा मोर्चा की प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संचालना समिति गठित की जा रही हैं जो जन जन को जोड़कर इस महा अभियान को सार्थक करेंगे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त श्योपुर के भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज सोनी द्वारा किया गया। उक्त बैठक में संभाग प्रभारी, संभाग में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी , मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजयुमो द्वारा आगामी कार्यक्रमों कि संभाग स्तरीय बैठक संपन्न / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment