Press "Enter" to skip to content

न्यायिक मजिस्ट्रेट सज्जन सिंह सिसौदिया ने जेल का किया निरिक्षण, जेलर दिलीप सिंह की हुई तारीफ / Shivpuri News

शिवपुरी: सर्किल जेल शिवपुरी का औचक निरीक्षण सज्जन सिंह सिसौदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा आज किया गया। निरीक्षण के दौरान दिलीप सिंह उप जेल अधीक्षक सर्किल जेल एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा। न्यायाधीश द्वारा सभी पुरूष वार्डो का भ्रमण कर बंदियों से अपील एवं वकील के विषय में पूछा गया, बंदियों को दिए जाने वाले भोजन एवं उनके स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की, उनके द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया, एवं केदियो के भोजन की गुणवत्ता देखी गई. पाकशाला में साफ-सफाई न्यायाधीश के द्वारा दी गई. न्यायाधीश के द्वारा सर्किल जेल में स्थित महिला वार्ड का निरीक्षण किया गया, महिला बंदियों से भोजन, उनके साथ रह रहे बच्चों के आहार एवं स्वास्थ्य व अपील तथा वकील के विषय में जानकारी ली गई. कुल मिलाकर अंत में न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण कर जेलर दिलीप सिंह के प्रशासनिक कार्यो की सराहना की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!