Press "Enter" to skip to content

20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

प्रदेश निकाय के आव्हान पर मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर शिवपुरी को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी: शुक्रवार को प्रांतीय निकाय के आव्हान पर मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य हर्षित ने कर्मचारियों की लंबित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम डिप्टी कलेक्टर महोदय जिला शिवपुरी को ज्ञापन दिया गया तथा जिलाध्यक्ष शाक्य ने विनम्र आग्रह करते हुए अति शीघ्र हमारे कर्मचारी अधिकारी साथियों की उक्त मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निराकरण करने की मांग की है प्रमुख मांगों में है पुरानी पेंशन बहाल की जाए रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य हर्षित जिला सचिव बृजेश शुक्ला कोलारस शिवपुरी ब्लॉक सचिव कल्पना शर्मा तहसील अध्यक्ष गिर्राज धाकड़ पीडब्ल्यूडी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य चतुर्थ श्रेणी वेतन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्यक्ष भागवती जाटव कोली कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा संघ के अन्य पदाधिकारी सुमेरा जाटव अनवर खान देवेंद्र कुशवाहा मुकेश बर्मा लाल जाटव आदि उपस्थित थे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!