शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के रेंझाडांग के ग्रामीण गांव के ही दबंग से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है दबंग द्वारा उनकी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ झूठे केसों में फंसाने की साजिश कर रहा है। इसकी एक शिकायत ग्रामीणों ने मिलकर एसपी ऑफिस पहुंचकर की।
ग्राम रेंझाडांग के रहने वाले अमोल सिंह लोधी ने बताया कि शिवराज सिंह यादव चुनावी रंजिश के चलते लगातार परेशान करने का प्रयास में जुटा हुआ हूं। शिवराज राजनीतिक रसूख के चलते पूर्व में शिवराज की पत्नी सरपंच रह चुकी है। इस बार उसकी पत्नी उपसरपंच है। चुनाव में उसका समर्थन नहीं किया था। इसी बात से वह रंजिश रख रहा है। शिवराज द्वारा लगातार झूठे मुकद्दमा लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ महीने पहले शिवराज द्वारा हरिजन एक्ट की कार्रवाई करवा दी होती। वह जैसे तैसे बचा और वह अब भी उसे झूठे केस में फंसाने की जुगत में लगा हुआ है। एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि शिवराज के द्वारा उनकी जमीन पर साजिश रचने की योजना भी बनाई जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज शिवराज द्वारा करवाया जा सकता है। ग्रामीण ने एसपी से अपील की है कि शिवराज को समझाइश दी जाए नहीं तो कार्रवाई की जाए।

दबंग करना चाहता है जमीन पर कब्जा ग्रामीणों ने की एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment