Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, महिला सहित मासूम की मौत, पौध लगाने जा रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत मांढा की घाटी पर एक मजदूरों से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 2 दर्जन से भी अधिक मजदूर सवार थे हादसे में एक महिला सहित एक मासूम बच्ची की मौत हुई है बाकी सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दीवान की बामौर के रहने वाले लगभग दो दर्जन से भी अधिक मजदूर आज सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर ढेकुंआ गांव में एक फार्म (सेसई) पर टमाटर की पौध लगाने की मजदूरी करने के लिए निकले हुए थे रास्ते में ट्रैक्टर चालक द्वारा तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रॉली को दौड़ाया जा रहा था इसी के चलते मांढा घाटी के पास ट्रैक्टर पर से चालक का संतुलन बिगड़ गया असंतुलित हुई ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क मांढा घाटी पर पलट गई हादसा इतना जबरदस्त था ट्रैक्टर रोड़ पर ही पलटा और ट्रॉली ट्रैक्टर में से निकल कर कई मीटर दूर सड़क किनारे नीचे उतर कर पलट गई हादसे में सभी मजदूर घायल हुए इसके अतिरिक्त मजदूरों के साथ उनके बच्चे भी शामिल थे दुर्घटना में 35 वर्षीय महिला अचला आदिवासी निवासी मायापुर सहित एक तीन वर्षीय बच्ची कृष्णा पुत्री ब्रजभान आदिवासी निवासी गौरा टीला की भी मौत हुई है। मौके पर पहुंची रन्नौद थाना पुलिस ने 108 एम्बुलेंस सहित पुलिस वाहन एवं अन्य हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की मदद से सभी घायलों को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां सभी मजदूरों का उपचार जारी है। घायल मंगल सिंह लोधी ने बताया कि वह कई दिनों से ढेकुंआ गांव के समीप सेसई के एक फार्म हाउस पर टमाटर की पौध लगाने जाते थे। आज सुबह भी हर रोज की तरह ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर फार्म पर टमाटर की पौध लगाने की मजदूरी करने निकले थे जहां ट्रेक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!