Press "Enter" to skip to content

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप में 51 युवाओं का हुआ चयन / Shivpuri News

शिवपुरी: भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली व भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के तहत एवं मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आज 26 नं.कोठी शिवपुरी में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित किया गया। कैंप में गांवों से 161 शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीयन करवाया जिसमें से एसआईएस इंडिया लिमिटेड नीमच के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी सुरेन्द्र कुमार एवं राकेश तोमर द्वारा आवश्यक मापदंड के अनुसार 51 युवाओं का चयन किया।
इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में चित्तौड़ का किला, दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो मंदिर, आगरा का ताजमहल, सांची का स्तूप, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक 12000 से 15000 तक की सुविधाएं पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस मेडिकल, बीमा, प्रमोशन, सालाना वेतन वृद्धि, दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।
यह कैंप आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक अरविंद भार्गव विकासखंड प्रबंधक देवेन्द्र शर्मा, इसरार उद्दीन, आजीविका मिशन टीम के सहयोग एवं उपस्थित मे संपन्न हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!