शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय विवाहिता अपने ससुराल बैराड़ से मायके की कहकर निकली थी। लेकिन वह रास्ते से ही कहीं लापता हो गई, पति को इस बात का तब पता चला, जब उसने अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए अपनी ससुराल में फोन लगाया। पति ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
बैराड़ थाने में शिकायत लेकर पहुंचे वार्ड क्रमांक 7 के रहने वाले 22 वर्षीय धीरज रजक पुत्र मोहन रजक ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले तहसील करैरा के रहने वाले बल्लू रजक की बेटी काजल रजक से हुई थी। इन 4 सालों में उनके बीच कभी भी कोई भी विवाद की स्थिति नहीं बनी। उसकी पत्नी काजल 7 अगस्त को दोपहर 2 बजे अपने मायके बैराड़ से अपने ससुराल करैरा की जाने की कहकर अकेली निकली थी।
इन दिनों में उसकी पत्नी ने फोन पर बात भी नहीं की थी। बीते एक दिन पहले काफी दिन गुजर जाने के बाद जब उसने अपनी पत्नी काजल को वापस बुलाने के लिए अपनी ससुराल करैरा फोन लगाया तो ससुरालियों का कहना था कि काजल यहां आई ही नहीं है। धीरज रजक ने बताया कि उसने अपने अन्य रिश्तेदारों में भी फोन लगाकर पता किया तो उसकी पत्नी काजल वहां पर भी नहीं पहुंची थी। काफी तलाशने के बाद जब काजल का पता नहीं लगा। इसके बाद वह बैराड़ थाने में पहुंचा है और अपनी गुमशुदा हुई पत्नी की शिकायत दर्ज कराई बैराड़ थाना पुलिस ने पति धीरज रजक की शिकायत पर काजल रजक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।






Be First to Comment