शिवपुरी: खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना से हैं. बताना होगा कि हाल ही में नगर पालिका उपाध्यक्ष बनी श्रीमती सरोज व्यास के पति राम जी व्यास पर एफ आई आर दर्ज हुई है.
जानकारी के अनुसार आबेदक कृष्णपाल सिंह परमार पुत्र हरिभान सिंह परमार उम्र 32 साल निवासी बडौदी एवं विपुल जैमिनी पुत्र नन्दकिशोर जैमिनी उम्र 36 साल निवासी शिव कालोनी वायपास ने बताया कि शिवपुरी बचाव नामक फैसबुक ग्रुप पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अभद्र एवं असम्माजनक टिप्पणी कर राजनैतिक एवं समाजिक व्यक्तियो पर अभद्र एवं असम्माजनक टिप्पणी कर वैमनष्यता फैलाने जा रही हैं. दिनांक 19/08/22 से लगातार कुछ अज्ञात लोग द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सिंधिया राज परिवार के विरूद्ध कुछ अज्ञात लोगो द्वारा अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर असम्माजनक टिप्पणीयाँ की जा रही है समाज के सभी वर्ग के लोगो की सिधिया राज परिवार से दिल से अस्थाये जूडी हुई है इनके विरूद्ध भी अमर्यादित अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर टिप्पणीयाँ सोशल मिडिया पर वायरल की गई है जिससे समाज में समाजिक और राजनैतिक वैमनष्यता फैल रही है जिससे आपसी शंका का वतावर्ण उत्पन्न हो रहा है एवं शांति भंग होने की पूर्ण संम्भावना पैदा हो गई है , दिनांक 19/08/22 को इसी ग्रुप पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज व्यास के पति रामजी व्यास द्वारा भी एक अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया के शिवपुरी बचाव ग्रुप की गई है और उसके 10 मिनट वाद ही उनके लडके द्वारा यह पोस्ट किया गया कि मेरे पिता श्री रामजी व्यास की आईडी किसी ने हैक कर ली है यह एक सोचा समझा राजनैतिक षडयंत्र है. पुलिस ने अपराध धारा 153 , 505 भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया हैं.






Be First to Comment