शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने पुलिस महकमे में बदलाव करते हुए कई थाना प्रभारी सहित चौकी प्रभारियों की अदलाबदली की है। इसके साथ ही लाइन में अटैच उपनिरीक्षक, सऊनि को थानों में नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने महकमे में फेरबदल करते हुए उप निरीक्षक रामराजा तिवारी को सुनारी चौकी प्रभारी से हटाकर दिनारा थाना की कमान सौंप दी है। बता दें कि दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव को जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने लाइन हाजिर कर दिया था।
वहीं उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया को थाना प्रभारी तेंदुआ से हटाकर सुनारी चौकी का प्रभार सौंपा गया है। उपनिरीक्षक मनीष जादौन को चौकी प्रभारी मगरोनी से हटाकर थाना प्रभारी तेंदुआ बनाया गया है उप निरीक्षक दीपक शर्मा को थाना करैरा से हटाकर चौकी प्रभारी मगरोनी बनाया गया है सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक प्रियंका पाराशर को सिटी कोतवाली से हटाकर साइबर सेल में भेज दिया गया है अभी हाल ही में उपनिरीक्षक प्रियंका पाराशर का बजरंग दल सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से एक मामले को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक अंजना खरे को महिला थाना से हटाकर सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ किया गया। उपनिरीक्षक भावना राठौर को जो अभी पुलिस लाइन में अटैच चल रही थी उन्हें अब थाना पिछोर में पदस्थ कर दिया गया है उपनिरीक्षक जूली तोमर को थाना पिछोर से हटाकर थाना करेरा में पदस्थ किया गया वहीं एएसआई राम प्रकाश शर्मा को पुलिस लाइन से हटाकर थाना पिछोर और एएसआई गुलाबदास को पुलिस लाइन से हटाकर खनियाधाना में पदस्थ किया गया पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया फ़ेरबदल की यह कार्रवाई प्रशासनिक दृष्टिकोण को मद्देनजर रखते हुए की गई है।






Be First to Comment