Press "Enter" to skip to content

चोरों ने किया 4 घरो पर हाथ साफ 18 से 20 लाख रुपए की नगदी एवं जेवरात ले उड़े चोर / Shivpuri News

परिजन सोते रहे चोर हाथ साफ करके हो गए रफूचक्कर


शिवपुरी: खबर खनियाधाना से आ रही है जहां पर खनियाधाना के बामोर कला थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भरसूला में आज रात्रि में चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाते हुए 18 से 20 लाख रुपए तक के जेवरात एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया आपको बता दें कि 48 घंटे से बारिश का दौर जारी था इसी बारिश एवं अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने भरसूला के 4 घरों को निशाना बना लिया जिसमें महेंद्र लोधी हुकुम लोधी रविन्द्र पांडये हरनारायण चौबे के घरों को निशाना बनाया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परिजन घर पर ही सो रहे थे और चोरों ने कुंडी एवं जाली काटकर घर में प्रवेश किया और लाखों रुपए का नकदी एवं जेवरात पर हाथ साफ कर दिया सुबह जैसे ही परिजनों एवं गांव वालों को पता लगा तो तत्काल बामोर कला थाने में सूचना दी बामोर कला थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई एवं स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और चोरों को पकड़ने का प्रयास जारी है इस चोरी की घटना से ग्राम भरसूला एवं आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है अब देखना यह है कि पुलिस को यह लाखों रुपए की चोरी का खुलासा करने में कितना समय लगता है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!