Press "Enter" to skip to content

ठगी: इलाज कराने के किए घर बेचा ,अज्ञात लोगों ने ठगे 89 हज़ार रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कृष्णपुरम कॉलोनी में रहने वाले मरीज ने अपनी लकवा बीमारी का इलाज कराने मकान बेच दिया। अज्ञात लोगों ने 89 हजार रुपए ठग लिए हैं। मामले की शिवपुरी एसपी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लकवा मरीज अनिल (45) पुत्र रामजीलाल शर्मा निवासी आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी का कहना है कि वह पेशे से ड्राइवर था।

लेकिन लकवा बीमारी हो गई है। शिवपुरी, भोपाल और कोटा इलाज कराने पर भी फायदा नहीं हुआ। टीवी चैन पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का कार्यक्रम देखा। संबंधित नंबरों पर कॉल किया। पहले रकम जमा कराने की बात कही। आखिरकार मकान बेच दिया और 19 व 20 अगस्त को बताए खाते में 84 हजार रु. जमा कर दिए।

फिर जीएसटी के नाम पर 23 हजार रु. और मांगने लगे। रकम नहीं होने पर अपने पैसे वापस मांगे तो 5150 रु. जमा कराकर 84 हजार लौटने की बात कही। 5000 रु. और जमा कर दिए, तो फिर से पैसे मांगने लगे। अब गुमराह कर रहे हैं। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!