Press "Enter" to skip to content

प्रीतम लोधी के समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन, BJP प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का पुतला दहन किया / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रीतम लोधी के द्वारा ब्राह्मणों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रीतम लोधी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद प्रीतम लोधी के समर्थन में कई प्रदर्शन हो रहे हैं इससे पहले भी ग्वालियर में प्रीतम लोधी के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया था और आज भारी संख्या में प्रीतम लोधी के समर्थक पिछोर में एकत्रित हुए। इस दौरान प्रीतम लोधी के समर्थकों के हाथ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के पुतले को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान पिछोर में आज एससी एसटी, ओबीसी द्वारा बड़ी तादाद में पिछोर के बाचरौन चौराहे पर रानी अवंती बाई मूर्ति के समक्ष प्रीतम लोधी व हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा इकट्ठे होकर जमकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रीतम समर्थकों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का पुतला दहन किया। प्रीतम समर्थकों ने बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री, अरुण मिश्रा, शिक्षक राजेश पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल व सीएम के नाम पिछोर थाने में पहुचकर सौंपा और जमकर नारेबाजी की।

पिछोर में हुए शक्ति प्रदर्शन के दौरान बहुजन समाज पार्टी का हाथ थामने के बाद पिछोर पहुचे प्रीतम लोधी को देख जोशीले समर्थकों के द्वारा “जिसकी जितनी स्नाख्य भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी” के साथ कहा गया कि इस लड़ाई की जो शुरुआत हो रही है वह लड़ाई सिर्फ लोधी समाज की नहीं है वल्कि यह लड़ाई अब 6745 जातियों की लड़ाई है अब यह सभी जो बिखरी हुईं थी वह अब एक जुट होकर कार्य करेगी।

इन पर कार्रवाई की मांग की

प्रीतम के समर्थन में एकत्रित हुए बसपा सहित प्रीतम समर्थकों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से बलात्कारियों और पाखण्डियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई पहली मांग मध्यप्रदेश में सागर जिले के बंडा में एक नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अरुण मिश्रा सहित अन्य बलात्कारियों के मकानों पर बुलडोजर चला कर उनके मकानों को जमीदोज किया जाए इसके साथ ही उन्हें शीघ्र अति शीघ्र फांसी की सजा सुनाई जाए। दूसरी मांग खनियाधाना ब्लॉक के गजौरा गांव मे शिक्षक राजेश पाठक पर लगे आरोप पर जल्द जल्द कार्यवाही की मांग की। तीसरी मांग में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री पर सार्वजनिक तौर पर प्रीतम लोधी के खिलाफ जो अभद्र टिपण्णी की है उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!