Press "Enter" to skip to content

शिक्षा मंत्री से मिले सांसद केपी यादव, शिवपुरी व गुना में एक एक केंद्रीय विद्यालय की रखी मांग / Shivpuri News

शिवपुरी।  गुना-शिवपुरी-अशोकनगर के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भेंट करके अशोक नगर में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं को शीघ्र प्रारंभ कराए जाने का अनुरोध किया। सांसद यादव ने कहा कि अशोकनगर में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ कराए जाने हेतु पूर्व में भी पत्र लिखा जा चुका है, इसके उपरांत अशोक नगर स्थित मॉडल स्कूल में स्थान उपयुक्त होने पर अधिकारियों में कक्षाएं प्रारंभ कराए जाने संबंधी सहमति भी हो गई थी,परंतु अभी तक केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ नहीं हो सकी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!